टोटो चालक साम्या प्रवीण के जज्बे को सलाम: डॉ शिवानी झा

Advertisements

टोटो चालक साम्या प्रवीण के जज्बे को सलाम: डॉ शिवानी झा

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्रीकृष्णा मातृ सदन रानीबाजार के परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कोयलांचल की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शिवानी झा ने कतरास क्षेत्र की मेहनती और आत्मनिर्भर महिला टोटो चालक साम्या प्रवीण को सम्मानित किया।


इस अवसर पर डॉ शिवानी झा ने कहा कि वैसे तो हर दिन महिलाओ का दिन है लेकिन आज का दिन खास है क्योंकि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है।  आज महिलाएं  हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से नई पहचान बना रही हैं। घर से लेकर बाहर तक ऐसा वातावरण बने कि लड़कियां खूब पढ़े। यदि माँ बाप को सुखी रोटी भी खाना पड़े तो खाकर अपने बेटियों को पढ़ाये जिससे आगे चलकर उनकी बेटी पुरुषों के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर काम कर सके।
पोस्ट ऑफिस रोड कतरास बाजार की रहने वाली साम्या परवीन को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी जैसी लड़कियां समाज के लिए आदर्श है। एक समय था जब लड़कियां घर से बाहर अकेले नहीं निकलती थी। आज वह टोटो चलाकर अपना घर चलाती है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बिजय कुमार झा ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की आधारशिला हैं। एक महिला ही माँ, बहन, बेटी और पत्नी के रूप में परिवार और समाज को मजबूत बनाती है। आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं—चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति, विज्ञान, खेल या व्यापार। हमारे देश में कई महान महिलाओं ने अपने साहस और मेहनत से इतिहास रचा है। उन्होंने यह साबित किया है कि अगर अवसर और समर्थन मिले, तो महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है।  हम सबो को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए, उन्हें समान अधिकार देना चाहिए और उनके सपनों को पूरा करने में उनका साथ देना चाहिए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ शिवानी झा, विजय कुमार झा, धीरज कुमार सिंह, मुन्ना झा, गीता देवी, सुनीता देवी, मीना कुमारी, सोनी देवी, पायल कुमारी, पुनीता कुमारी, डोली कुमारी, मिसिर मंडल, राजू कुमार, गौतम मंडल, नरेश महतो, गोलू, रंजीत  एवं श्रीकृष्णा मातृ सदन के सभी स्टाफ एवं मरीज के परिजन उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top