Advertisements

तोपचांची प्रखण्ड संयोजक मंडली गठित
डीजे न्यूज, कतरास,धनबाद : झामुमो ने तोपचांची प्रखंड के संयोजक मंडली का गठन किया है। प्रखंड के प्रभारी अलाउद्दीन अंसारी तथा शिव प्रसाद महतो ने संयोजक मंडली के नामों की सूची जारी करते हुए प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया है।
साथ ही सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक पंचायत से पांच सौ लोगों को 28 फरवरी तक सदस्य बनाने का निर्देश दिया है।
कमिटी में जगदीश कुमार चौधरी, दिनेश महतो, लालचन्द महतो, रुउफ, अंसारी, नवल केवट, निर्मल कुम्हार, अर्जुन रजवार, सुरेन्द्र प्रसाद, शिराज अंसारी, महावीर महतो, शहाबुद्दीन अंसारी, विकास तिवारी, इफ्तिखार अंसारी, योगेन्द्र मूर्मू, माथुर महतो, भवानी महतो, केके तिवारी हैं।