तिसरी पुलिस ने 1.55 लाख की लूट का किया खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

Advertisements

तिसरी पुलिस ने 1.55 लाख की लूट का किया खुलासा, चार अपराधी गिरफ्तार

पकड़े गए सभी अपराधी एक ही गांव लोकाय के

डीजे न्यूज, तिसरी(गिरिडीह) : 10 जून को तिसरी के करमा पहाड़ी खोरो डैम के पास लूट की बड़ी घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को गिरिडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरीमहुआ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई।

घटना के संबंध में पीड़ित साधु कुमार (उम्र 20 वर्ष, ग्राम खोरो, थाना तिसरी) ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि वे अपने चचेरे भाई मनोज साव के साथ तिसरी से खोरो लौट रहे थे। तभी करमा पहाड़ी खोरो डैम के पास दो बाइकों पर सवार 6-7 अज्ञात अपराधियों ने मारपीट कर उनसे ₹1,55,000 नकद एवं एक मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर JH11AJ-5710) लूट ली।

इस घटना को लेकर तिसरी थाना कांड संख्या- 50/2025, दिनांक 11.06.2025, धारा 310(2) भा.दं.वि. एवं अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। इसके पश्चात गठित विशेष टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम

सिकंदर तुरी (उम्र 22 वर्ष)

रमेश कुमार तुरी(उम्र 20 वर्ष)

श्रवण तुरी (उम्र 20 वर्ष)

विक्की तुरी (उम्र 20 वर्ष)

(सभी निवासी लोकाय, थाना लोकाय नयनपुर, जिला गिरिडीह)

पुलिस ने निम्नलिखित बरामदगी की

वादी से लूटी गई मोटरसाइकिल

अपराध में प्रयुक्त दो अन्य मोटरसाइकिल

दो मोबाइल फोन

पुराना सैमसंग मोबाइल (IMEI NO: 354433116998204/01) – सिम: 9106341491 (सिकंदर तुरी)

पुराना OPPO मोबाइल (IMEI NO: 868355075892900) – सिम: 8102191387 (श्रवण तुरी)

छापामारी दल में शामिल अधिकारी एवं बल

राजेन्द्र प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ

सु. भारत भूषण, पुलिस निरीक्षक, नावाटोला थाना तिसरी

सु. सुरेश साव, थाना प्रभारी, तिसरी

जी.डी. 288 कुमार वर्मा, सशस्त्र बल

जी.डी. 289 वशिष्ठ कुमार, सशस्त्र बल

जी.डी. 839 सुमन कुमार सिंह, सशस्त्र बल

जी.डी. 270 अनुराग कुमार, सशस्त्र बल

चौकीदार उत्कर्ष तिवारी

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top