तिसरी में सड़क दुर्घटना, बाइक सवार दो मजदूर घायल

Advertisements

तिसरी में सड़क दुर्घटना, बाइक सवार दो मजदूर घायल

डीजे न्यूज, तिसरी(गिरिडीह) : चंदौरी रोड में मंगलवार को सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान लताकी निवासी कांग्रेस यादव (पिता– फिरंगी महतो) एवं असको निवासी छोटू साव (पिता– कैलाश साव) के रूप में हुई है। दोनों पेशे से कुआं मिस्री का कार्य करते हैं।

जानकारी के अनुसार दोनों चंदौरी से काम कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान चंदौरी रोड स्थित हुसैनी मोड़ के पास एक अज्ञात बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरे और घायल हो गए, जबकि अज्ञात बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही तिसरी थाना के एएसआई लव कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ. जैनेंद्र ने प्राथमिक उपचार किया। छोटू साव की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा फरार अज्ञात बाइक चालक की तलाश की जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top