




तिसरी में चित्रगुप्त पूजा और भैया दूज की धूम
डीजे न्यूज, तिसरी(गिरिडीह) : मषीभाजन संयुक्तश्चरसी त्वं महीतले, लेखनी-कटनी-हस्त चित्रगुप्त नमोश्तुते।
चित्रगुप्त नमस्तुभ्यं लेखकाक्षरदायकम्,कायस्थ जातिमासाध चित्रगुप्त नमोस्तुते। तिसरी में गुरुवार को कायस्थ जाति के लोगों ने कलम-दवात के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूरी आस्था और श्रद्धा से पूजा अर्चना की। इस दौरान कायस्थ जाति के लोगों ने अपने-अपने घरों में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित कर व उनके चित्र पर फूल,बेलपत्र, दुग्ध और विभिन्न प्रकार के प्रसाद चढ़ा कर चित्रगुप्त भगवान की पूजा-अर्चना की। साथ ही लोगों ने कलम और दवात की भी पूरे भक्ति भाव से पूजा की। इस दौरान पुजारी द्वारा चित्रगुप्त भगवान की कथा व पाठ सुनाई गई। तत्पश्चात चित्रगुप्त भगवान की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं दूसरी ओर भाई दूज के अवसर पर बहनों ने अपने-अपने घरों के छतों पर व आंगन में गोबर का यम और यामीन की प्रतिमा बनाकर गोधन कुटी। इसके बाद बहनों ने अपने-अपने भाइयों की कलाई में रूई की बनी रक्षा सूत्र बांधकर लंबी उम्र की कामना की। रवीन्द्रनाथ वर्मा, शक्ति प्रसाद, रंजीत सिन्हा, प्रदीप सिन्हा, सीताराम प्रसाद, अमरदीप सिन्हा, लक्ष्मी प्रसाद, रामदेव प्रसाद, उदय सिन्हा, कृष्णा सिन्हा, शशि किशोर प्रसाद, संजीव किशोर प्रसाद, संजीत सिन्हा, राजीव सिन्हा, मनोज सिन्हा, अनिल सिन्हा, राकेश सिन्हा, पंकज सिन्हा, विजय सिन्हा, अभिषेक सिन्हा, विकास सिन्हा, पप्पू वर्मा, राजा सिन्हा, मुकेश सिन्हा, नितेश सिन्हा, मिथुन सिन्हा, रोशन सिन्हा, तेजस सिन्हा, सक्षम सिन्हा, मन्नू सिन्हा, आर्यन सिन्हा आदि ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा की।
