तिसरी में छठ घाटों को सजाने की तैयारी अंतिम चरण में

Advertisements

तिसरी में छठ घाटों को सजाने की तैयारी अंतिम चरण में

डीजे न्यूज, तिसरी ( गिरिडीह ):
लोक आस्था का चार दिनी महापर्व छठ शनिवार को नहाए खाए के साथ ही प्रारंभ हो गया है। पहले दिन तिसरी में छठव्रतियों ने भात, चना दाल और कद्दू का प्रसाद बनाया। छठव्रतियों सहित लोगों ने कद्दू भात रूपी प्रसाद को ग्रहण किया। इसके साथ ही शुद्धता और आस्था का महापर्व छठ की तैयारी में लोग जुट गए।

छठ घाटों की हुई साफ-सफाई
लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर पूजा कमिटियों द्वारा तिसरी छठ तालाब के सभी छठ घाटों की साफ सफाई की गई है। पूरे जोर शोर से छठ घाटों को बेहतरीन तरीके से सजाने का काम किया जा रहा है। लाइट सज्जा से पाटने का काम किया जा रहा है। छठ तालाब को आधुनिक रोशनी से नहाने की तैयारी चल रही है। जगह-जगह तोरण द्वार और लाइट गेट बनाए गए हैं। छठ घाटों तक लाइट लगाया गया है।

साप्ताहिक हाट में सूप और दउरा की खरीददारी

रविवार को लगने वाले तिसरी के साप्ताहिक हाट में सूप और दउरा खरीदने वाले लोगों का हुजूम उमड़ा रहेगा। सुबह से ही सूप और दउरा का बाजार सज जाएगा। भारी संख्या में लोग सूप और दउरा की खरीददारी करने हाट पहुंचेंगे। छठ के कारण सूप और दउरा के दामों में भारी उछाल रहता है। इस वर्ष भी सूप के दाम बढ़े रहने की उम्मीद है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top