तिसरा में धूमधाम से हुआ होलिका दहन, भाईचारे और शांति का दिया संदेश

Advertisements

तिसरा में धूमधाम से हुआ होलिका दहन, भाईचारे और शांति का दिया संदेश
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : तिसरा एवं आसपास के क्षेत्र में सोमवार की रात होलिका दहन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। चांद कुइया कॉलोनी में वरिष्ठ शिक्षक कृष्ण सिंह की ओर से विधिवत होलिका दहन किया गया।
इस अवसर पर कृष्ण सिंह ने कहा कि होली का त्योहार भाईचारे का प्रतीक है। हम सभी साल भर इस पर्व का इंतजार करते हैं। होलिका दहन के माध्यम से समाज की बुराइयों को समाप्त करने और नए साल की मंगलकामनाओं के साथ नई शुरुआत करने का संदेश मिलता है। उन्होंने सभी से आपसी सौहार्द और प्रेम के साथ होली मनाने की अपील की।
अशोक पांडे ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है। इस पर्व पर दुश्मन भी गले मिलकर दोस्त बन जाते हैं, यही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।
कार्यक्रम में तिसरा थाना के अधिकारी राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तत्पर है। वहीं तीसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि पूरे थाना क्षेत्र में गश्ती दल की संख्या बढ़ा दी गई है। प्रत्येक मोहल्ला एवं ग्रामीण क्षेत्रों, खासकर सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि दूसरे थाना क्षेत्र के असामाजिक तत्व यहां आकर कोई अप्रिय घटना न कर सकें। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि कोई भी अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर है।
मौके पर बनवारी सिंह, धनंजय सिंह, सुबोध सिंह, विजय सिंह, कारू दास, शिवनंदन दास, अनीश कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, रोमित कुमार, अभिषेक कुमार, रवि चौहान, भोला चौहान, रिशु किशु, युधिष्ठिर महतो, रोहन भूइया, कामता सिंह, अशोक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top