
तिरंगा यात्रा की सफलता को राजगंज के भाजपाइयों ने कसी कमर
डीजे न्यूज, राजगंज, धनबाद:
तिरंगा यात्रा की सफलता को लेकर राजगंज मंडल भाजपाइयों की बैठक शुक्रवार को ठाकुरबाड़ी राम जानकी मंदिर परिसर में हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने की। संचालन जिला मीडिया प्रभारी नीलकंठ रवानी कर रहे थे।
तिरंगा यात्रा के प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद महतो ने कहा कि 13 अगस्त को राजगंज और तेतुलमारी में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि 14 अगस्त को तोपचांची में विभीषिका दिवस कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य देश के विभाजन के समय हुई त्रासदी को स्मरण किया जा सके।
बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष रमेश महतो, मनोज कुमार महतो, डब्लू सिंह, नेपाल महतो, अमरेश कुमार, अजय राम माहुरी, लखी रजवार, राहुल साहनी, कामेश्वर महतो, जीतन राय, नरेश राय, तुलसी राय, प्राण राय आदि उपस्थित थे।