धनबाद की जनता के भाग्य का फैसला करेगा यह चुनाव : अनूप सिंह

0

धनबाद की जनता के भाग्य का फैसला करेगा यह चुनाव : अनूप सिंह 

पूर्व विधायक फूलचंद मंडल, अशोक सिंह, विजय झा, रमेश टुडू समेत कई प्रभावशाली नेताओं से मिल मांगा समर्थन 

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद लोकसभा इंडिया महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के लिए उनके पति व बेरमो विधायक अनूप सिंह ने रीजनल ऑफिस जामाडोबा राष्ट्रीय कोलयरी मजदूर यूनियन के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी दलों के क्षेत्रीय नेताओं, कार्यकर्ताओं व समाजसेवियों के साथ विस्तृत रूप से चर्चा की एवं महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की।

धनबाद जिले के विशिष्ट एवं प्रबुद्ध जनों से मिलने के क्रम में विजय झा, अशोक सिंह, सिंदरी के पूर्व विधायक फूलचंद मंडल उनके सुपुत्र धरणीधर मंडल एवं उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं से विशेष रूप में चर्चा की। साथ ही महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के लिए नावाडीह के रायल बाजार के पास आयोजित जनसभा को संबोधित किया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश टूडू से भी उनके आवास पर मिले और वहां आयोजित जनसभा को संबोधित किया। अनूप सिंह ने कहा कि उनके दिवंगत पिता नेता और इंटक के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह ने जीवन के अंतिम सांस तक धनबाद और झारखंड के मजदूर, किसानों की सेवा की उनकी आवाज बुलंद की। कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेत्री सोनिया गांधी ,अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे साहब, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनके पुत्रवधू अनुपमा सिंह को इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया। धनबाद संसदीय क्षेत्र के मजदूर किसान नौजवान ने बराबर पूंजीवादी शक्तियों का विरोध किया है। राज्य और देश के विकास में अपने जीवन को समर्पित किया है। यह संसदीय चुनाव किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि धनबाद की जनता के भाग्य का फैसला करेगा। धनबाद संसदीय क्षेत्र की जनता भाजपा की पूंजीवादी विनाशकारी सोच के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्रीमती अनुपमा सिंह के समर्थन में जात बिरादरी धर्म और मजहब से ऊपर उठकर संकल्पित होकर श्रीमती अनुपमा सिंह को विजय बनाने के लिए तन मन धन से पूरी मुस्तैदी से लड़ रहे है ताकि धनबाद के हर तबके को लोगों के चेहरे पर खुशहाली रहे। धनबाद की जनता को रंगदारी, जमीन हड़पने, आर्थिक आतंक से मुक्ति दिलाने का काम करेंगे। इधर खान मजदूर फेडरेशन के वरीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह सीनियर एडवोकेट, श्री चंडी बनर्जी, आरपी शर्मा एवं एके झा ने एक संयुक्त प्रेस व्यक्तव्य में कहा है कि भाजपा के विकसित भारत में 205 लाख करोड़ का लोन देश की जनता पर वर्ल्ड बैंक से लिए गए हैं। सोना 73000 पार कर चुका है। गैस सिलेंडर ₹1000 पार कर चुका है। पेट्रोल डीजल ₹100 लीटर पार कर चुका है लेकिन भाजपा 400 पार का नारा लगातार लगा रही है। यह जानकारी कांग्रेस नेता सतपाल ब्रोका ने दी है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *