कलश यात्रा के साथ पुरनाडीह में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू

0

भाजपा नेता ज्ञान रंजन सिन्हा हुए शामिल, संगीतमय प्रवचन का भी हो रहा आयोजन

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : टुंडी के पुरनाडीह में तीन दिवसीय हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह हनुमत यज्ञ बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। 251 कन्याएं एवं सैकड़ोंं श्रद्धालु कलश यात्रा में चल रहे थे।

इस यज्ञ का समापन शुक्रवार को होगा। पुरनाडीह शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर कलश यात्रा शुरू की गई। आचार्य अशोक पाण्डेय की उपस्थिति में सैकड़ों श्रद्धालु हाथो में केसरिया झंडा लिए जय श्री राम के गगन भेदी नारों के साथ माथा आहरा तालाब पहुंची। धार्मिक धुन पर श्रद्धालु थिरक रहे थे।

वहां से जल लेकर सभी पुरनाडीह पहुंचे और पूरे गांव का भ्रमण किया। इसके बाद मंदिर में पूजा अर्चना की। कलश यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा के टुंडी विधानसभा संयोजक ज्ञान रंजन सिन्हा मौजूद थे। इस मौके पर मुखिया बसंत नारायण तिवारी, आजसू नेता दिनेश राय,

यज्ञ समिति के अध्यक्ष मुकेश यादव, सचिव फेनीलाल यादव, उपाध्यक्ष गंगाधर यादव, उप सचिव नितिन राम, कोषाध्यक्ष सुजीत यादव, सह कोषाध्यक्ष अजय यादव, दिलीप राम समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे। भाजपा नेता ज्ञान रंजन सिन्हा ने यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के लिए आयोजन समिति के साथ-साथ पूरे गांव के लोगों को बधाई दी। यज्ञ में प्रति दिन शाम को संध्या आरती के बाद संगीतमय भक्ति कथा का आयोजन होगा।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *