25 लाख के इनामी माओवादी संदीप की रहस्यमय मौत, पांच सौ से ज्यादा मामलों में थी तलाश

0

डीजे न्यूज, डालटनगंज :
बिहार-झारखंड का आतंक और 25 लाख के इनामी माओवादी संदीप यादव की रहस्यमय मौत हो गई है। बिहार के गया जिले के लुटुआ थाना के एक जंगल में उसका शव मिला है। विभिन्न राज्यों के मामलों को जोड़ दिया जाए तो उस पर कुल 84 लाख का इनामी था। इधर संदीप की मौत को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि उसे धोखे से जहर देकर मारा गया है। 55 वषीय संदीप उर्फ विजय यादव गया जिले के बांकेबाजार प्रखंड के बाबूराम डीह गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ करीब पंकज सौ से अधिक नक्सली कांड के मामले दर्ज हैं। झारखंड के पलामू, गढ़वा, लातेहार और चतरा जिले में भी मामले हैं। बिहार के गया जिले से लगे पलामू जिले के मनातू और नवडीहा बाजार प्रखंड में संदीप की काफी सक्रियता थी। इसका प्रभाव था। उसके खिलाफ बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों में मामले दर्ज हैं। वह करीब 3 दशकों से बिहार झारखंड समेत विभिन्न राज्यों में सक्रिय था।

यादव की मौत को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। बीते दिनों एक ब्लास्ट में वह घायल हो गया था। उसके बाद से वह काफी डरा हुआ था और छुप कर इलाज करवा रहा था। एक चर्चा यह भी है कि उसके साथ विश्वासघात हुआ है। उसे जहर देकर मार दिया गया है। गया के एसएसपी हरप्रीत कौर ने संदीप की मौत की पुष्टि की है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *