मुख्यमंत्री देर रात पहुंचे देवघर, लोगों की समस्याएं सुनी

0

डीजे न्यूज, देवघर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुवार की देर रात गोड्डा से देवघर पहुंचे। इसके बाद देवघर परिसदन में आम जनता से मुलाकात की एवं उनकी समस्याओं से अवगत हुए। उन्होंने सरकार की योजनाओं के लाभ आम जनता को मिल रही है या नहीं इसकी भी जानकारी ली।

 

इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सड़क मार्ग से गोड्डा से देवघर आने के क्रम में भी जनता से मिले एवं उनकी समस्याओं को सुना। सड़क मार्ग से आने के क्रम में मुख्यमंत्री ने दुमका के हंसडीहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, सरैयाहाट स्थित जाहेर थान में पूजा अर्चना की। देवघर के जमुनिया स्थित सिदो कान्हो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत जनता से वार्ता की। वहीं देवघर के मोहनपुर एवं चोपा मोड़ स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं जनता का अभिवादन भी स्वीकार किया।

इस अवसर पर कृषि मंत्री बदल, राजमहल सांसद विजय हांसदा, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह, देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *