अवैध संबंध में बाधक बनी सास को बहू ने मार डाला

0

डीजे न्यूज, देवघर : देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र के नेयाडीह गांव में सोमवार की रात बहू पिंकी देवी ने अपनी 63 साल की सास हेमिया देवी की हत्या कर दी। बहू ने पहले अपनी सास की

गला दबाई फिर पत्थर से मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त घर में केवल सास- बहू और दो छोटे बच्चे मौजूद थे। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मंगलवार की सुबह बहू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया। बहू ने पुलिस के सामने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। महिला का किसी से अवैध संबंध था। इसे लेकर पति से भी अक्सर विवाद होता था। उसकी सास भी इस बात का विरोध करती थी। पिंकी का मायका जसीडीह थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में है। सूचना पाकर उसके पिता भी बेटी का ससुराल पहुंच गया। उसने बताया कि वह बेटी को हमेशा समझाता था कि विवाद नहीं करो। घटना की रात पिंकी का पति सारठ में दुकान पर ही रह गया था। वह वहां चाय-नाश्ता की दुकान पर काम करता है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *