

























































तेतुलमारी में शहीद शक्ति के नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण

शहीदी गीत से नम हुई सबों की आंखें
डीजे न्यूज, तेतुलमारी(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो का शहादत दिवस उनके कर्मस्थल तेतुलमारी के शक्ति चौक (बैजकारटांड़) में मनाया गया। इस अवसर पर शहीद के नव निर्मित आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना के साथ हुई।
शहीद की पत्नी सुची देवी एवं पुत्री अंजना देवी ने गंगा जल, दूध से नहलाकर पूजा पाठ किया औत पुष्प अर्पित की।
ईप्टा के कलाकारो ने श्रद्धांजलि गीत गाकर सब की आंखे नम कर दी। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बडकीबौआ के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सब का मन मोह लिया।

वक्ताओं ने शहीद शक्ति के जीवनी पर प्रकाश डालतें कहा की महज 29 वर्ष की आयु में उन्होंने गरीब, किसान, मजदूर, शोषित, पीड़ित, छात्र नौजवानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आंदोलन किया था। युवा पीढ़ी को शहीद शक्ति के विचारों एंव रास्ते पर चलकर उसे आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।
श्रद्धांजलि देने वालों में विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, आजसू के पूर्व विधायक लम्बोदर महतो, तारा देवी, सुरेंद्र सिन्हा, झा मु मो जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नु आलम, बाघमारा प्रखंड प्रमुख गीता देवी, मुकेश सिंह, प्रमोद चोरसिया, शंकर किशोर महतो, शीतल ओहदार, रमेश टुडू, हलधर महतो, नीलकंठ रवानी, जितेन्द्र नाथ महतो, चंडी चरण देव, सपन बनर्जी, धीरज कुमार, निरंजन गोप, गणेश महतो, भोला महतो, राजेंद्र प्रसाद महतो, राजेन्द्र प्रसाद राजा, जिला परिषद सदस्य स्वाती कुमारी, उप प्रमुख आशा देवी, राजु महतो, सपन महतो, दिपेश चोहान, राणा दता, दुलाल बाउरी, कंचन महतो, बिरजु बाउरी, रंजीत महतो, महादेव हांसदां, करम चंद महतो, पूर्व मुखिया सुरेश महतो, पं स स अमृत रवानी, अजीत महतो, अर्जुन महतो, सतीश महतो, विशाल महतो, दयानन्द महतो, सुशील कुमार सिंह, शिव प्रसाद महतो, सपन पंडित, गौतम महतो, प्रफुल्ल मंडल, घलटु त्रिगुनाईत, विमल महतो, दिनेश महतो, चन्दन महतो, बैजनाथ महतो, मुक्तेश्वर महतो, प्रेम चन्द महतो, दुखी राम महतो, जगत लाल महतो शामिल थे।



