तेतुलमारी में मनी शहीद शक्ति की जयंती, इप्टा कलाकारों ने शहीदी गीत प्रस्तुत कर सबों की आंखें की मन, एनसीसी के बच्चों ने शहीद को दी सलामी

Advertisements

तेतुलमारी में मनी शहीद शक्ति की जयंती, इप्टा कलाकारों ने शहीदी गीत प्रस्तुत कर सबों की आंखें की मन, एनसीसी के बच्चों ने शहीद को दी सलामी

डीजे न्यूज, तेतुलमारी, धनबाद:

झारखंड के वीर सपूत क्रांतिदूत शहीद शक्तिनाथ महतो की 77 वां जयंती तेतुलमारी में मनाई ग ई। शहीद शक्तिनाथ महतो चौक तेतुलमारी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहीद की पत्नी सुची देवी एवं पुत्री अंजना देवी ने दूध एवं गंगा जल से प्रतिमा को नहला कर पूजा पाठ किया। शहीद के चरणों में फूल अर्पित कर नम आंखों से श्रंद्धाजलि दी।

इसके बाद इप्टा के कलाकारो द्वारा शहीदी गीत की प्रस्तुति देकर अतिथियों की आंखें नम कर दी।

कार्यक्रम में बर्डस गार्डेन स्कूल राजगंज के एनसीसी के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति देकर शहीद को सलामी दी।

वक्ताओं ने शहीद शक्तिनाथ की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला। बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि हमसे देर हुई है, लेकिन झारखंड के ऎसे वीर सपूत की तस्वीर इसी सत्र में अपने सदन मे लगाने का काम करुंगी।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, बोकारो के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुषमा देवी, भाकपा माले के पोलिस ब्यूरो सदस्य हलधर महतो, चितरंजन साव,  रमेश टुडू, डा नीलम मिश्रा, सुभाष रवानी, नकुल महतो, सपन बनर्जी, जिप सदस्य आशा देवी, ललिता देवी, जितेश रजवार, ईसराफिल लाला, रतिलाल टुडु, राजेन्द्र प्रसाद राजा, कंचन महतो, मनसा राम मुर्मू, निरंजन गोप, सपन मोदक, मोती लाल महतो, दिपेश चोहान, मिथिलेश पांडे, अनिल जैन, अशोक चौहान, सूरज महतो, मुखिया प्रतिनिधि संतोष महतो, प्रो सुरेश प्रसाद महतो, प्रो त्रिवेणी महतो, प्रो अरूण केसरी, खेदन महतो, युद्धेश्वर सिंह, मुखिया भीम लाल रजक, सनातन सोरेन, तपन तिवारी, राणा दता, आनंद मंडल, दुलाल बाउरी, पूर्व मुखिया सुरेश महतो, नरेश महतो आदि शामिल हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्मारक समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो ने की। संचालन प्रो यदुनाथ सिंह चौधरी, सुशील सिंह कर रहे थे।  सफल बनाने मे स्मारक समिति के पूर्व पार्षद बिरजु बाउरी, प्रफुल्ल मंडल, घलटु त्रिगुनाईत, सपन पंडित, लोकनाथ महतो, सुरेश महतो, करम चंद महतो, गणेश चोहान, बैजनाथ महतो, प्रेम चन्द महतो,‌ सुरेन्द्र महतो सहित समिति के सभी सदस्य सक्रिय थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top