तेतुलमारी में दो बाइकों में टक्कर, तीन जख्मी

Advertisements

तेतुलमारी में दो बाइकों में टक्कर, तीन जख्मी

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद) : तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पांडेडीह मोड़ के समीप मंगलवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में अरविंद कुमार रवानी, जयप्रकाश आजाद और विनय सिंह जख्मी हो गए।  पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मियों का इलाज स्थानीय चिकित्सकों से कराया। घटनास्थल के पास बाइक मोड़ने के क्रम में घटना घटी।
जख्मी जयप्रकाश झरिया के भागा का रहने वाला बताया जा रहा है जबकि विनय तेतुलमारी सुभास चौक का। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top