



तेतुलमारी कोलियरी के अध्यक्ष बने संतोष सचिव ज्ञानेश्वर

डीजे न्यूज, तेतुलमारी(धनबाद):आल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर्स एंड आफिसियलर्स एसोसिएशन (एआइडीइओए) के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह महामंत्री बीसीसीएल कुश कुमार सिंह तथा अध्यक्ष (बीसीसीएल) दीपक कुमार सिंह ने तेतुलमारी कोलियरी शाखा का गठन किया है। उन्होंने कमेटी गठन के बाबत बीसीसीएल के अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर जानकारी दी है।
कमेटी में संतोष कुमार भारती को अध्यक्ष तथा ज्ञानेश्वर प्रसाद को सचिव मनोनीत किया गया है। पीयूष कुमार चक्रवर्ती को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
उपाध्यक्ष: अशोक कुमार सिंह, महेश प्रसाद साव, उपेंद्र रविदास।
संयुक्त सचिव
मोहम्मद परवेज़ अख्तर, बैजनाथ चौहान, रणविजय।
संगठन सचिव
बीरेंद्र मंडल
सहायक सचिव
होरिल मंडल, श्रीपति रवानी तथा चंद्रमा कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है।
