Advertisements




तीन दिनी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): रखीतपुर में न्यू झारखंड क्लब की ओर से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार से हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष हैदर अली अंसारी ने किया। उद्घाटन मैच झारखंड टाइगर क्लब दूधिया बनाम गोंडटोपा 11 के बीच खेला गया। इस मैच में दूधिया की टीम 10 रन से विजयी रही। मौके पर झामुमो के निर्मल रजवार, इजराइल अंसारी, दिवाकर महतो, काशीनाथ महतो, अकबर अंसारी आदि थे।




