




टीबी को खत्म करने के लिए सामुदायिक भागीदारी और समर्थन की जरूरत : उत्पल दत्ता
टीआरवाई ने
टीबी प्रभावित व्यक्तियों के लिए किया पोषण किट का वितरण
डीजे न्यूज, रांची :
टीआरवाई ने मंगलवार को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर टीबी प्रभावित व्यक्तियों के लिए पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान, कर्मचारियों और अन्य लोगों को टीबी चैंपियन को अपनाने और उन्हें छह महीने के लिए पोषण किट प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
टीबी के प्रति जागरूकता और उपचार पर जोर
टीआरवाई के सचिव उत्पल दत्त ने टीबी के प्रति जागरूकता और इसके उपचार पर जोर दिया। उन्होंने टीबी को खत्म करने के लिए सामुदायिक भागीदारी और समर्थन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में टीआरवाई के वेलफेयर हॉस्पिटल टिगरा रांची और वेलफेयर हॉस्पिटल गंडो डुमका में भी विश्व टीबी दिवस मनाया गया, जहां सभी कर्मचारियों ने भाग लिया।



