























































टावर चौक पर कांग्रेस का सत्याग्रह, मनरेगा के समर्थन में उपवास पर बैठे कार्यकर्ता

डीजे न्यूज, गिरिडीह :
मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा टावर चौक स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप एकदिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं महिलाएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के नाम से चल रही दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा को खत्म करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब गांधी जी के विचारों को मिटाया नहीं जा सका तो उनकी सबसे बड़ी देन — मजदूरों के अधिकारों को ही समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा के जरिए देश के करोड़ों गरीब परिवारों को रोजगार और सम्मान मिला, लेकिन वर्तमान सरकार ग्राम सभा, पंचायत और मजदूरों के अधिकारों को कमजोर कर इस कानून को पूंजीपतियों के पक्ष में मोड़ रही है। इससे सीधा लाभ अडानी-अंबानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को पहुंचाया जा रहा है।
अशोक विश्वकर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी अब गांव-गांव जाकर मजदूरों को जागरूक करेगी और बताएगी कि किस तरह केंद्र सरकार उनके हक और रोजगार को छीन रही है।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोहेल अख्तर, नगर अध्यक्ष सरफराज अंसारी, छोटू रविदास, पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, मनीष राज, सादिक अली, दिनेश विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, मेराज अहमद, महेश प्रसाद, शुभम बरनवाल, शांति बेसरा, राजू मुनी टुडू, फूलमती देवी, धनी बस की, समा देवी, बसंती सोरेन, सुनीता किस्कु, कलावती देवी, सरिता देवी, गायत्री देवी, बढ़नी देवी, सुमति देवी, महामुनी देवी, हेमंती देवी, रुक्मिणी देवी, डूंगरी देवी, मनौती सोरेन, बुधनी, जानकी देवी, विनोद टुडू, मनोज टुडू, इतवारी वर्मा, कुमार टुडू, यश सिन्हा, सानू सोरेन, मोहम्मद अली खान, पंकज सागर, बलराम यादव, समीर राज चौधरी, मोहम्मद शमीम मुखिया, मोहम्मद साबिर खान, नागेश्वर मंडल, योगेश्वरी महथा, अहमद राजा, नूरी, जुनेद आलम, सुलेमान अख्तर, मंजूर अंसारी, निजाम अंसारी, धनंजय गोस्वामी, मोहम्मद निजामुद्दीन, एजाज अंसारी, अशोक निराला, गिरिजा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



