टाटा सिजुआ में संतोषी पूजा की तैयारियां पूरी, कलश यात्रा 06 को

Advertisements

टाटा सिजुआ में संतोषी पूजा की तैयारियां पूरी, कलश यात्रा 06 को

मशहूर वाॅलीवुड स्टार पल्लवी झा देंगी प्रस्तुति 

डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद : टाटा सिजुआ एक नंबर स्थित माता संतोषी के भव्य दरबार की महिमा किसी से छिपी नहीं है। बीते 44 वर्षों से यहां हो रही मां की पूजा अर्चना के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ती जा रही है। छोटे से रूप में शुरू हुए पूजनोत्सव आज भव्य आकार ले चुका है। लोगों की माने तो इस मंदिर में आने वाले हर व्यक्ति की मनोकामना अवश्य पूरी होती है। इस साल भी संतोषी पूजा महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली ग ई है। विख्यात मूर्तिकार दुलाल पाल के द्वारा माता संतोषी की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार को टाटा सिजुआ एक नंबर में संतोषी पूजा महोत्सव के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले पूजन के पहले दिन 06 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 07 मार्च को पंडाल उदघाटन के साथ ही पूजा अर्चना शुरू होगा। संध्या बेला आरती, भगवती जागरण का आयोजन किया गया है। मशहूर वाॅलीवुड स्टार पल्लवी झा 09 मार्च को अपनी प्रस्तुति देंगी।‌ 10 मार्च को पगड़ी समारोह तथा प्रतिमा विसर्जन के साथ पूजन का समापन होगा। समिति के सचिव सुरेंद्र नोनियां, अध्यक्ष राजीव कुमार, महामंत्री मनोज प्रसाद, मनोहर पांडेय, गंगा हाड़ी, रोशन हरि, अमन कुमार, अशोक राम, पिंटू हरि, सोनू कुमार, मोना कुमार, विकास महतो, अनिल रजवार, दीपक हरि,, मुखलाल हरि, कैलाश साव आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top