
टाटा भेलाटांड कोलियरी में राकोमयू के अध्यक्ष बने अवधेश यादव सचिव के पद पर श्यामल ख्वास ने बाजी मारी
690 टाटा कर्मियों में से 656 ने मतदान किया
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद) :
टाटा भेलाटांड कोलियरी शाखा में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की विभिन्न पदों के लिए शनिवार को हुए चुनाव में अवशेध यादव ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया, जबकि सचिव के रूप में श्यामल ख्वास चुने ग ए। निर्वाचित अध्यक्ष को 408 मत मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नयन चांद महतो को 166 मतों के अंतर से पराजित किया। सचिव के पद पर विजयी श्यामल ख्वास ने 382 मत हासिल किया। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महमूद आलम को 112 मतों से पराजित किया। भेलाटांड कोलियरी के 690 कर्मियों में से 656 ने अपने वोट डाले। देर शाम चुनाव पदाधिकारी अंजनी कुमार पाठक, हरेंद्र कुमार सिंह तथा शिवनंदन चौहान ने संयुक्त रूप से चुनाव परिणाम की घोषणा की। चुनाव पदाधिकारियों ने जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट दिया।
कोषाध्यक्ष के पद पर शारदीय रंजन सरकार ने कब्जा जमाया। उन्हें 288 मत मिले। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अजय नोनियां को पराजित किया। अजय को 180 वोट मिले।
उपाध्यक्ष के चार पद पर कुंदल पासवान, हीरालाल, फूलचंद महतो तथा योगेंद्र साव निर्वाचित घोषित किए ग ए।
सहायक सचिव के तीन पद पर मोहन यादव, विजय माली तथा गोपाल चटर्जी ने कब्जा जमाया।