स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर

Advertisements

स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): झरिया के अग्रवाल धर्मशाला में बुधवार को भाजपा धनबाद महानगर द्वारा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत  विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना ही सम्मेलन का उद्देश्य है। यह संवाद राष्ट्रनिर्माण के उस अभियान का हिस्सा है जो विकसित भारत 2047 की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने, स्थानीय उद्योगों, श्रमिकों, किसानों, बुनकरों और युवाओं को सशक्त करने पर जोर दिया गया। सम्मेलन में विधायक रागिनी सिंह, राज पलिवार, भरत यादव, विभा देवी, मानस प्रसून , विष्णु त्रिपाठी, राजकुमार अग्रवाल, राज किशोर जेना, महावीर पासवान, उमेश यादव, अभिषेक पांडेय, धुर्ब हरी, अजय निषाद, श्रीवान्श श्रीवास्तव,  बच्चा कुमार गिरी, अवधेश साव, तरुण राय, अर्जुन निषाद, स्वरुप भट्टाचार्य आदि शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top