स्वच्छता की मिसाल बन रहीं हैं गिरिडीह की महिलाएं

Advertisements

स्वच्छता की मिसाल बन रहीं हैं गिरिडीह की महिलाएं

25,527 सिटीजन फीडबैक के साथ स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में गिरिडीह जिला नंबर वन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह जिले ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान 2025 में झारखंड में अग्रणी स्थान हासिल करते हुए पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले से अब तक 25,527 लोगों ने SBM SSG-2025 मोबाइल ऐप के माध्यम से फीडबैक देकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। इस जन-अभियान में विशेष भूमिका निभा रही हैं जेएसएलपीएस की दीदियां और जल सहिया बहनें, जो गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण से जोड़ रही हैं।

उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी गिरिडीहवासियों, विशेष रूप से महिलाओं, किशोरियों, जल सहिया बहनों और स्वयं सहायता समूह की दीदियों के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इनका सक्रिय सहयोग ही गिरिडीह को स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य में नंबर एक की स्थिति में बनाए हुए है।

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सिटीजन फीडबैक ऐप से जोड़कर ग्राम स्तर पर स्वच्छता में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। यह अभियान 30 जुलाई 2025 तक चलेगा।

अभियान में महिलाओं की अग्रणी भूमिका:

🔹 JSLPS समूह की दीदियां और जल सहिया बहनें घर-घर जाकर लोगों को SBM SSG-2025 ऐप डाउनलोड कर फीडबैक देने को प्रेरित कर रही हैं।

🔹 गांवों में स्वच्छता पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

🔹 जल प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और कपड़े के थैलों के उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उपायुक्त की अपील

उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के प्रत्येक नागरिक से आग्रह किया है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने गांव, पंचायत व जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य और देश में अग्रणी बनाएं। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं किसी जन-आंदोलन का नेतृत्व करती हैं, तो सफलता तय होती है — और गिरिडीह की महिलाएं आज इसी का प्रमाण हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top