स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शहर बनाना प्राथमिकता: संजीव सिंह

Advertisements

स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शहर बनाना प्राथमिकता: संजीव सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर महापौर पद के निर्दलीय प्रत्याशी एवं झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को समाज के हर वर्ग से जनसमर्थन मिल रहा है।
युवा, बुज़ुर्ग, महिलाएँ एवं मज़दूर वर्ग के नागरिकों का कहना है कि संजीव सिंह जमीन से जुड़े नेता हैं, जिन्होंने हमेशा जनसमस्याओं को प्राथमिकता दी है।

पूर्व विधायक सह महापौर प्रत्याशी संजीव सिंह लगातार धनबाद नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का सघन जनसंपर्क दौरा कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें नागरिकों का भरपूर स्नेह और समर्थन मिल रहा है। वहीं सुबह से ही उनके आवास पर आम लोगों, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखने को मिल रहा है।

चुनावी रणनीति को लेकर संजीव सिंह ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य एजेंडा नगर निगम क्षेत्र में जन सुविधाओं को सुदृढ़ करना और वर्षों से रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई, नाली, सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति से आम जनता परेशान है, जिसका स्थायी और समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने यह भी कहा कि महापौर चुने जाने पर नगर निगम को जनता-केंद्रित संस्था बनाकर पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाएगा। अधूरी योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाएगा, ताकि धनबाद को एक स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित शहर बनाया जा सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top