स्वामी विवेकानंद जयंती पर मनियाडीह में निकली भव्य शोभा यात्रा, देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश 

Advertisements

स्वामी विवेकानंद जयंती पर मनियाडीह में निकली भव्य शोभा यात्रा, देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का दिया संदेश

डीजे न्यूज, टुंडी, धनबाद : एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन IVD टुंडी के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जन्म जयंती सप्ताह कार्यक्रम अंतर्गत बुधवार को मनियाडीह स्टेडियम से शोभा यात्रा निकालकर लोगों के बीच देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। शोभा यात्रा मनियाडीह स्टेडियम से शुरू होकर मनियाडीह बाजार, सीतलपुर होते हुए वापस मनियाडीह स्टेडियम में समाप्त हुई।

इस यात्रा में सैकड़ों बच्चे, बच्चियों, युवाओं, ग्रामीणों ने भाग लिया। सभी के हाथों में स्वामी विवेकानंद के संदेश प्रिंट की हुई तख्तियां थीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ ललन प्रसाद शर्मा, एकल अभियान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री, विशिष्ट अतिथि सरजू राम, अध्यक्ष उत्तर झारखंड संभाग, दयानंद तिवारी, सचिव उत्तर झारखंड संभाग, तूलिका जैन, अध्यक्ष महिला समिति उत्तर झारखंड संभाग, सत्येन्द्र कुमार अम्बस्ट, धनबाद भाग अध्यक्ष, बादल मंडल, प्राथमिक शिक्षा प्रभारी, अमित गुप्ता, गिरिडीह चैप्टर के सदस्य IVD टुंडी के अध्यक्ष चंद्र मोहन राय उपस्थित थे।

डॉ ललन शर्मा ने एकल अभियान के तहत चल रहे सारे कार्यों को सभी लोगों के समक्ष रखा और बताया कि यह फाउंडेशन सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक जागरूकता, देशभक्ति, ग्रामीण स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु, किसानों को ऑर्गेनिक खेती के लिए प्रशिक्षण, युवाओं को स्वरोजगार हेतु, महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत कंप्यूटर शिक्षा, सिलाई-कटाई शिक्षा, ब्यूटीशियन शिक्षा, इत्यादि क्षेत्रों में काम कर रही है। उन्होंने सभी युवाओं, युवतियों, महिलाओं, किसानों से अपील की एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन से जुड़ें और अपने स्वरोजगार खेती में उन्नत कार्य करें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top