सुरक्षित बैंकिंग प्रक्रियाओं के प्रति किया जागरूक

Advertisements

सुरक्षित बैंकिंग प्रक्रियाओं के प्रति किया जागरूक

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा चलाए जा रहे वित्तीय साक्षरता सप्ताह के अवसर पर शुक्रवार को पर्जन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर में “केवाईसी सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को केवाईसी की महत्ता, सुरक्षित बैंकिंग प्रक्रियाओं तथा डिजिटल लेनदेन में सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि केवाईसी केवल बैंकिंग प्रक्रिया का आवश्यक अंग नहीं बल्कि यह ग्राहकों को धोखाधड़ी, साइबर अपराध और वित्तीय ठगी से बचने का एक महत्वपूर्ण उपाय भी है। बैंक खाते की सुरक्षा के लिए समय-समय पर केवाईसी अपडेट करना जरूरी बताया गया। इस अवसर पर ओटीपी, एटीएम, पीन एवं बैंकिंग विवरण किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी गई । संदिग्ध कॉल ,लिंक एवं मैसेज से सावधान रहने को कहा गया। कार्यक्रम मे धनबाद के एलडीओ सनी श्रीवास्तव, एलडीएम अंकित कुमार, बबलू रवानी ,समीर प्रमाणिक, राखी रोशन ,प्रसिद्ध मंडल आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top