सुनील टुडू बने अध्यक्ष व राजनारायण वर्मा महासचिव 

Advertisements

सुनील टुडू बने अध्यक्ष व राजनारायण वर्मा महासचिव 

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बेंगाबाद प्रखंड कमिटी का पुनर्गठन

शिक्षक को शिक्षक ही रहने दें : सुनील टुडू 

डीजे न्यूज, बेंगाबाद(गिरिडीह) : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ बेंगाबाद प्रखंड इकाई की बैठक बुधवार को राज किशोर पंडित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रतिनिधि शिशिर कुमार बरनवाल की उपस्थिति में प्रखंड इकाई समिति का पुनर्गठन सर्वसम्मति से किया गया। बैठक की शुरुआत में शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों पर चर्चा करते हुए शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों के संरक्षण के प्रतिशिक्षक को शिक्षक ही रहने दें का मुद्​दा जोरशोर से उठाया गया।

नई निर्वाचित कमिट 

   पद    :    नाम

  अध्यक्ष : सुनील प्रसाद टुडू

महासचिव : राजनारायण वर्मा

कोषाध्यक्ष : मितेन्द्र नारायण साहू

   उपाध्यक्ष : प्रणय कुमार मिश्रा

    संयुक्त सचिव : मनोज मण्डल

    संगठन सचिव : रामदेव मोदी

    राज्य प्रतिनिधि : रंजीत कुमार

    मीडिया प्रभारी : सुमन प्रसाद

बैठक के दौरान शिक्षकों की समस्याओं, संगठन की मजबूती और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर सहमति बनाई गई।

बैठक के उपरांत यूपीएस डुंडो के शिक्षक परमानंद दास के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई तथा शोक प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यक्रम में रामचंद्र महतो, मनोज कुमार तिवारी, पीटर किस्कू, रामदेव वर्मा, अशोक वर्मा, सरयू दास, महेंद्र दास, सपन कुम्भकार, लखन राणा, छाया कुमारी समेत दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top