सुनील सांवरिया झरिया मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष निर्वाचित

Advertisements

सुनील सांवरिया झरिया मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष निर्वाचित

डीजे न्यूज,

तिसरा, धनबाद : लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित श्री अग्रसेन भवन धर्मशाला में गुरुवार को झरिया मारवाड़ी सम्मेलन का चुनाव गहमागहमी में संपन्न हुआ। इस दौरान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ, जिसमें कुल 2300 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया।

चुनाव पर्यवेक्षक समाज के द्वारिका प्रसाद गोयनका एवं जयप्रकाश देवरालिया के देखरेख में चुनाव कराया गया। जिसमें सुनील सांवरिया ने 615 मत प्राप्त कर मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के अध्यक्ष बने, जबकि डॉ ओपी अग्रवाल को 229 मत और राजकुमार अग्रवाल को 130 मत मिले। तीन मत रद्द हुए।

सुनील सांवरिया सम्मेलन अध्यक्ष पद के लिए दो बार चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन पराजित हुए थे। बावजूद हिम्मत नहीं हारी और वे लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में बने रहे। लोगों ने बताया कि उसी की देन है कि सुनील सांवरिया को झरिया मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर विराजमान हुए हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top