Advertisements


























































सुजीत साव ने संभाला सरिया के अंचल निरीक्षक का पदभार

डीजे न्यूज, सरिया(गिरिडीह) : सरिया अंचल को नया अंचल निरीक्षक (सीआई) मिल गया है। नए सीआई का नाम सुजीत कुमार साव है। यह उनकी पहली पोस्टिंग है और सरिया में उनका यह प्रथम कार्यकाल होगा। सुजीत कुमार साव को कल ही जॉइनिंग लेटर प्राप्त हुआ था और आज उन्होंने सरिया अंचल में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। अंचल अधिकारी संतोष कुमार ने उन्हें जॉइनिंग करवाई और शुभकामनाएं दीं। नए सीआई के आने से अंचल में राजस्व एवं भूमि सुधार संबंधी कार्यों में गति आने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने भी नए अधिकारी का स्वागत किया है। सुजीत कुमार साव ने पदभार संभालते ही कहा कि वे अंचल के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।



