सुदामडीह एएसपी कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन

Advertisements

सुदामडीह एएसपी कोलियरी प्रबंधन के खिलाफ संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन

 

नौ सूत्री मांगों पर सौंपा ज्ञापन

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : पूर्वी झरिया क्षेत्र के सुदामडीह एएसपी कोलियरी प्रबंधन के विरोध में मंगलवार को संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की। कोलियरी में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित 9 सूत्री मांगों को लेकर नेताओं ने क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

यूनियन नेताओं ने महाप्रबंधक से मिलकर सभी बिंदुओं पर जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सुदामडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी अपनी मनमानी पर उतर आए हैं। मजदूरों से जबरन बिना पदनाम के कहीं भी ड्यूटी कराई जा रही है। कोलियरी में ट्रांसफर और पोस्टिंग के नाम पर जमकर उगाही का खेल चल रहा है। साथ ही केवल अपने चहेते लोगों को ही संडे दिया जा रहा है।

नेताओं ने यह भी कहा कि जो मजदूर अवकाश प्राप्त हो चुके हैं, उन्हें ग्रेच्युटी भुगतान में देरी की जा रही है और कंपनी आवास खाली कराने में भी प्रबंधन आनाकानी कर रहा है, जिससे सेवानिवृत्त कर्मियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मौके पर रतन पाल सिंह, संजय सिंह, सन्यासी नायक, अरंजय श्रीवास्तव, राजेश सिंह, उत्तम गोस्वामी, चंदन कुमार सिंह, मो अयुब, धीरज कुमार सिंह, दिनेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top