सुबह 11 बजे तक मतदान में दिखा उत्साह, धनवार नगर पंचायत सबसे आगे

Advertisements

सुबह 11 बजे तक मतदान में दिखा उत्साह, धनवार नगर पंचायत सबसे आगे

डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर निकाय चुनाव के तहत सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विभिन्न नगर निकाय क्षेत्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। निर्धारित समय के भीतर कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं और लोग बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए।

09 से 11 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा —

गिरिडीह नगर निगम – 19.56 प्रतिशत

बड़की सरैया नगर पंचायत – 22.33 प्रतिशत

धनवार नगर पंचायत – 23.59 प्रतिशत

आंकड़ों के अनुसार धनवार नगर पंचायत में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम मतदान हुआ। प्रशासन की ओर से सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। आगे के घंटों में मतदान प्रतिशत में और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top