हजारीबाग में पुलिस की टीपीसी से मुठभेड़, घायल सब जोनल कमांडर अर्जुन करमाली गिरफ्तार

0

डीजे न्यूज, हजारीबाग : हजारीबाग जिले के केरेडारी-बड़कागांव सीमा पर शुक्रवार को पुलिस के साथ टीपीसी उग्रवादियों की मुठभेड़ में दोनों ओर से कई राउंड गोली चली है। मुठभेड़ में टीपीसी का सब जोनल कमांडर अर्जुन करमाली जख्मी हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
अर्जुन को पैर में गोली लगी है और पुलिस उसका इलाज मेडिकल कालेज में करा रही है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख अन्य उग्रवादी जंगल का फायदा लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। अर्जुन करमाली पर 20 से अधिक मामले दर्ज है। एसपी ने बताया कि अर्जुन रंगदारी, पुलिस पर गोली चलाने सही सहित कई मामलों में वांक्षित था। इस बाबत बड़कागांव थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में बड़ा खुलासा हो सकता है।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *