हजारीबाग के प्रवासी मजदूर को सऊदी अरब में बनाया बंधक

0

हजारीबाग के प्रवासी मजदूर को सऊदी अरब में बनाया बंधक

45 मजदूर पहले से वहां फंसे हैं, परिजन वतन वापसी की सरकार से लगा रहे गुहार

डीजे न्यूज, हजारीबाग : अपने माता-पिता एवं परिवार जनों के अरमानों एवं सपनों को साकार करने के लिए विदेश जाने वाले हजारीबाग जिले के बिष्णुगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरैय के रहनेवाले भीम ठाकुर वहां दलालो के चंगुल में फंस गये हैं।

फंसे प्रवासी मजदूर के परिजनों ने उसकीर सकुशल घर वापसी के लिए सरकार से गुहार लगाई है। बताते चलें कि बिष्णुगढ प्रखंड के सिरैय निवासी 35 वर्षीय भीम ठाकुर नौ महीने पूर्व सऊदी अरब में कमाने के लिए गया था। उसको क्या पता था कि सऊदी अरब जाने के कुछ दिन बाद ही उसका मालिक हैवान बन जाएगा और उसको यातनाएं देगा। तड़पता हुआ भीम अपने परिजनों को मोबाइल से फोन करता है और गुहार लगाता है कि मेरी मदद कीजिए। हमें बचा लीजिए। अब परिवार वाले भी सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं।भीम ठाकुर की विधवा माता चिंता देवी ने बताया कि नौ महीने पूर्व एजेंट के माध्यम से हमारा बेटा सउदी अरब गया था। जहां उसे बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है। न ही उसे वेतन दिया जा रहा है और न ही ठीक ढंग से खाने पीने। विरोध करने पर यातनाएं झेलनी पड रही है। बेटे ने फोन पर बताया कि कफील(मालिक) ने उनके उपर मुकदमा कर दिया है। भीम ठाकुर परिवार का इकलौता चिराग है। भीम के छोटे- छोटे दो पुत्र प्रिंस कुमार 9 वर्ष और प्रतिक कुमार 6 वर्ष का हैं।

प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकन्दर अली ने कहा कि विदेश में नौकरी की जांच-पड़ताल किए बगैर एजेंट पर भरोसा करने वाले कई लोग वहां मुश्किल में फंस रहे हैं। विदेशों में झारखंड के प्रवासी मजदूरो को बंधक बनाने और वेतन नहीं देने के मामले हमेशा सामने आते रहे हैं। उन्होने सरकार से मदद करने की अपील की है। अभी भी सऊदी अरब में झारखंड के 45 मजदूरों में फंसे हुए हैं। ऐसे में तत्काल सभी फंसे मजदूरों की सकुशल वतन वापसी करायी जाय।

इस खबर को शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *