

सत्य एवं अहिंसा के पुजारी थे महात्मा गांधी
डीजे न्यूज, धनबाद: कांग्रेस मुख्यालय भवन हाउसिंग कॉलोनी धनबाद में गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की।
कांग्रेस जनों द्वारा गांधी एवं शास्त्री की तैल्य चित्र पर फूल माला अर्पित करते हुए अपनी-अपनी भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य एवं अहिंसा के पुजारी के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता थे। उन्होंने सत्य, कर्तव्य, अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को आजादी दिलाई। वह एक नेता ही नहीं बल्कि युग पुरुष थे। लाल बहादुर शास्त्री एक भारतीय राजनीतिक और स्वतंत्रता सेनानी थे। शास्त्री ने सादगी और ईमानदारी का जीवन जिया और अपने प्रसिद्ध नारे “जय जवान जय किसान” से देश के किसानों और सैनिकों के महत्व पर जोर दिया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करने वाले में प्रभात शुरू लिया, गुड्डू खान, शैलेश कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, मंटू दास, बबलू दास, कामता पासवान, अजय कुमार पांडे, गोपाल कृष्ण चौधरी, देवेंद्र दुसाध, मधुसूदन सिंह चौधरी आदि थे।
