

सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है दशहरा: रागिनी सिंह
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद): पाथरडीह शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा व विजया दशमी के अवसर पर पाथरडीह मोहन बाजार में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि धनबाद सांसद ढुलू महतो, झरिया विधायक रागिनी सिंह ने फीता काटकर रावण दहन कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस दौरान श्रीराम, लक्ष्मण व वीर हनुमान जी की झांकी निकाली गई। श्रीराम ने बान मारा और रावण धू धू कर जल गया। रावण दहन के दौरान जमकर आतिशबाजी का भव्य नजारा देखने को मिला। भारी मौसम के बावजूद भी रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में महिला, पुरुष, बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी।र
शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में जोरापोखर सर्किल इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार, सुदामडीह थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह मजिस्ट्रेट आदि जूट हुए थे।
विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि दशहरा हमें अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त कर सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। यह पर्व हमें श्रीराम के आदर्शों को अपनाने और एक बेहतर समाज बनाने की प्रेरणा देता है। विजयादशमी की शुभकामनाओं के साथ यह पर्व हमें जीवन में सकारात्मकता और विजय का संदेश देता है। इस पर्व पर हमें अपने भीतर की बुराइयों का अंत कर अच्छाई को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
सफल बनाने में आयोजक यंग एसोसिएशन पूजा कमिटी के अध्यक्ष प्रभाष अग्रवाल, सचिव राजेश साव, महासचिव कैलाश विश्वकर्मा, मो:तारिक, सीडी मिश्रा, राम नाथ सिंह, रमेश अग्रवाल, आनंद कुमार, राजेश अग्रवाल, राहुल कुमार आदि थे।
