



स्थापना दिवस पर भाजपाईयों ने कार्यालय व घरों में लगाए झंडे
डीजे न्यूज, गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सोमवार को भाजपाईयों ने अपने अपने घरों में पार्टी का झंडा लगाया। इस दौरान हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी का झंडा लगाया गया। स्थापना दिवस पर गिरिडीह जिला महानगर कमेटी की एक बैठक भी पार्टी कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय व संचालन जिला महामंत्री संदीप डंगायच ने किया।
मौके पर महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने कहा भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घरों में झंडे लगाए हैं। बताया कि बूथ स्तर पर बैठक कर बूथ अध्यक्ष व बूथ कमेटी को भी झंडा लगाना है। यह अभियान 6, 7 और 8 तीन दिन तक चलेगा। कहा कि भाजपा के विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते हम लोगों का कर्तव्य बनता है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास छूटे नहीं। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश सेठ ने कहा कि भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी। प्रारंभ में पार्टी ने दो सीटें जीती थी। आज पार्टी बहुमत का आंकड़ा पार कर रही है। यह पार्टी के महापुरुषों की बदौलत ही संभव हो सका है। इस दौरान पंडित दीनदयाल, श्याम प्रसाद मुखर्जी जैसे महापुरुषों के विचारों को बताने का काम किया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, पूनम प्रकाश, चुन्नूकांत, विनय कुमार सिंह, प्रो विनीता कुमारी, संत कुमार लल्लू, डॉक्टर शैलेंद्र चौधरी, संगीता सेठ, संजू देवी, अनूप सिन्हा, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, मिथुन चंद्रवंशी, देवराज, राजेश जायसवाल, जय शंकर सिन्हा, सुमन सिन्हा, नवीन सिन्हा, राजेश गुप्ता, गंगाधर दास, संजय साहू, इनोद साव, सुरेश मंडल, अशोक केसरी, पवन शर्मा, संतोष गुप्ता, समीरदीप, सुरेंद्र यादव, शुभम पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, राज किशोर साहू, आदित्य यादव, मनीष कुमार, ज्योतिष शर्मा, सुनील साव, आकाश कुमार, कुंदन सिंह, श्रेयांश सौरभ, अरुण राणा, सुरेंद्र लाल, गोपाल कुमार सहित कई भाजपाई थे।



