


स्थानीय रोजगार की मांग पर धरना जारी, ट्रक लोडिंग में भागीदारी की उठी आवाज 
डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : जनता मजदूर संघ की ओर से जिन गोरा परियोजना में एमडीओ मोड़ के तहत लगने वाली ट्रक लोडिंग में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर आयोजित धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। चेक पोस्ट के समीप चल रहे इस धरना में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुजामा शाखा सचिव प्रीतम रवानी ने बताया कि प्रबंधन द्वारा जो ट्रक लोडिंग का कार्य शुरू कराया जा रहा है, उसमें संगठन से जुड़े लोगों को रोजगार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावित लोगों को रोजगार नहीं दिया गया तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

धरना में मुख्य रूप से रविंद्र प्रसाद, रत्नेश यादव, अनुज सिंह, कृष्ण चौहान, दीपक साव, विजय निषाद, विक्रम मंडल, आलोक राज, लाल सिंह, राकेश पासवान, राजू महतो, पवन पांडे, आनंद भुइया आदि मौजूद थे।


