स्टेट बार काउंसिल चुनाव : गिरिडीह में पड़े 688 वोट

Advertisements

स्टेट बार काउंसिल चुनाव : गिरिडीह में पड़े 688 वोट
डीजे न्यूज,
गिरिडीह : स्टेट बार काउंसिल का चुनाव आज पूरे राज्य में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। गिरिडीह में भी अधिवक्ता संघ भवन में चुनाव पदाधिकारियों की मौजूदगी में सुबह दस बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। यह मतदान शाम पांच बजे तक चला। इस बाबत जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव चुन्नुकांत और अजय सिन्हा ने बताया की स्टेट बार काउंसिल का चुनाव आज पूरे राज्य में हो रहा है। गिरिडीह में भी चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सुबह दस बजे से शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। बताया गया कि इस चुनाव में गिरिडीह के कुल 945 अधिवक्ताओं में से 688 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान ख़त्म होने के बाद सभी बैलेट बॉक्स को सील कर रांची स्टेट बार काउंसिल भेज दिया जाएगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top