

सतीश केडिया ने संभाली गिरिडीह कांग्रेस जिलाध्यक्ष की कमान
संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कांग्रेसियों ने लिया संकल्प
डीजे न्यूज, गिरिडीह : कांग्रेस के नवनियुक्त गिरिडीह जिलाध्यक्ष सतीश केडिया के पदभार ग्रहण को लेकर मंगलवार जिला कांग्रेस कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष सतीश केडिया का स्वागत किया। इस अवसर पर मांडू के पूर्व विधायक सह गिरिडीह जिला प्रभारी जय प्रकाश पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिले के कार्यकर्ताओं ने पटेला का हजारीबाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में पार्टी नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की भूमिका को और अधिक सक्रिय करने का संकल्प लिया। मौके पर पूर्व विधायक जय प्रकाश पटेल ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोई भी पद कभी स्थाई नहीं होता है। पार्टी ने सतीश केडिया को जिलाध्यक्ष की जिम्मेवारी दी है। उम्मीद है उनके नेतृत्व में गिरिडीह जिला कांग्रेस नई ऊर्जा और जोश के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर संगठन को मजबूत करने की अपील की। पदभार ग्रहण करने के बाद सतीश केडिया ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। हर कार्यकर्ताओं को उसका उचित सम्मान देने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम करेंगे। जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। कार्यक्रम में शामिल विभिन्न नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को और मजबूती देने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष धनंजय सिंह, नरेश वर्मा, गौतम सिंह, नकुल सिंह, चंद्रशेखर सिंह, सुरेंद्र सिंह, अशोक विश्वकर्मा, लड्डू खान, निषाद अहमद, नदीम अख्तर, समीर राज चौधरी, चंद्रशेखर सिंह, पोरेश मित्रा, यश सिन्हा, विनीत भास्कर, सत्यनारायण मंडल, विमल सिंह, सुखदेव सेठ, अनिमेश देव, अमित सिन्हा, अभिनंदन सिंह, मनोज राय, निजामुद्दीन अंसारी, मो निजाम, धनंजय गोस्वामी, अशोक निराला, नागेश्वर मंडल समेत कई कांग्रेसी थे। धन्यवाद ज्ञापन धनवार प्रमुख गौतम सिंह ने किया।
