सतीश केडिया ने की गिरिडीह जिला कांग्रेस कमिटी की घोषणा 

Advertisements

सतीश केडिया ने की गिरिडीह जिला कांग्रेस कमिटी की घोषणा

10 उपाध्यक्ष, 21 महासचिव, 1 कोषाध्यक्ष और 46 सचिव बनाए गए

डीजे न्यूज, गिरिडीह : कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की स्वीकृति के बाद कर दी गई।

इस कमेटी में 10 उपाध्यक्ष, 21 महासचिव, 1 कोषाध्यक्ष और 46 सचिव बनाए गए हैं। सभी को उनके पद के अनुरूप जिम्मेवारी दी गई है जैसे उपाध्यक्षों को जिला अध्यक्ष को सहयोग करने मोर्चा संगठन का प्रभार और एक-एक विधानसभा की जिम्मेवारी दी गई है। महासचिवों को एक-एक प्रखंड और नगर में संगठन विस्तार की जिम्मेदारी दी गई है। सभी सचिवों को एक-एक मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने बताया कि कमेटी निर्माण में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। खासकर काम करने वाले लोगों को तरजीह दी गई है। हमारे नेता राहुल गांधी का जो निर्देश है कि जिसकी जितनी आबादी भारी उसकी उतनी भागीदारी का ध्यान रखने का काम किया गया है। इस कमेटी के निर्माण का असर बहुत जल्द जिला में दिखेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top