सरना धर्म कोड को समर्थन नहीं देने वाले भाजपा के आदिवासी नेता नकली : सुदिव्य सोनू 

Advertisements

सरना धर्म कोड को समर्थन नहीं देने वाले भाजपा के आदिवासी नेता नकली : सुदिव्य सोनू 

सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर झामुमो ने टावर चौक पर दिया महाधरना 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के तत्वावधान में मंगलवार को टावर चौक पर पार्टी द्वारा महाधरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी ने अपनी ताकत का एहसास कराया। पूरे जिले से कार्यकर्ताओं की टोली सुबह से दोपहर तक आती रही।

स्थानीय विधायक सह राज्य के नगर विकास मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान पार्टी की संघर्षों की बड़ी लंबी परंपरा और बलिदानों की अनगिनत कहानी रही है। सरना धर्म कोड को लेकर जारी आंदोलन नई इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि 1972 में भी जब झारखंड आंदोलन की शुरुआत हुई तो लोग कटाक्ष करते थे कि मांझिया अलग राज्य लेते, पर शिबू सोरेन ने बिहार के नक्शे पर झारखंड का निर्माण कर इतिहास रचा था।

सुदिब्य कुमार सोनू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली से चलकर भाजपा के आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के चरणों में शीश नवाते हैं पर उनकी संतानों के जायज मांगों पर चुप्पी साधे रहते हैं। भाजपा के आदिवासी नेता ऐसी नाटक करना बंद करें। उन्होंने कहा कि आंदोलन में साथ खड़े नहीं तो ऐसे आदिवासी नेता नकली हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम को पार्टी नेता पूर्व विधायक केदार हाजरा, प्रणव वर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा, शाहनवाज अंसारी, अजीत कुमार पप्पू, रॉकी सिंह, प्रधान मुर्मू, दिलीप रजक, महताब मिर्जा, पप्पू रजक, प्रदोष कुमार, भरत यादव, शिवम श्रीवास्तव, अशोक राम, नूर अहमद, दिलीप रजक, टुन्ना सिंह, रामजी यादव, मुकेश कुमार, सन्नी रेन, प्रमिला मेहरा आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी नेता महालाल सोरेन ने की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top