Advertisements




सरकारी बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करें सरकार: विधायक चंद्रदेव

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बजट सत्र के दौरान सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने बायोमेडिकल वेस्ट का नियमों के विरुद्ध खुले में या सामान्य कचरे के साथ निस्तारण किए जाने का मामला उठाया। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि धनबाद सदर अस्पताल समेत राज्य के अन्य अस्पतालों में बायो मेडिकल वेस्ट का नियमों के विरुद्ध खुले में या सामान्य कचरे के साथ निस्तारण किया जा रहा है। विधायक ने सरकार से प्रत्येक जिले में सरकारी बायोमेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की मांग किया है ताकि कचरा संग्रहण, परिवहन एवं निस्तारण की ऑनलाइन मॉनिटरिंग शुरू हो सके।




