Advertisements



















































सपनों के साथ जुनून पैदा करने की जरूरत पर जोर
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): अंचल कार्यालय के पूर्व सीओ व झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने शुक्रवार को इंजीनियरिंग कॉलेज बोकारो एवं इंजीनियरिंग कॉलेज गोड्डा के नव नामांकित छात्र-छात्राओं के संयुक्त इंडक्शन प्रोग्राम को बतौर मुख्य अतिथि ऑनलाइन संबोधित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सपने देखने के साथ-साथ उसे पूरा करने के लिए जुनून पैदा करने की जरूरत पर जोर दिया। कहा की इससे कभी हार नहीं मानना चाहिए। उन्होंने पढ़ाई में प्रैक्टिकल एवं साइंटिफिक अप्रोच को जरूरी बताते हुए कहा कि आज हम जंगलों को काटकर ग्रीन सिटी बना रहे हैं । पर्यावरण की कीमत पर इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं होना चाहिए। इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ एनवायरनमेंट डेवलपमेंट भी जरूरी है।




