सूर्या हांसदा मुठभेड़ को लेकर गिरिडीह के सभी प्रखंडों पर प्रदर्शन करेगी भाजपा 

Advertisements

सूर्या हांसदा मुठभेड़ को लेकर गिरिडीह के सभी प्रखंडों पर प्रदर्शन करेगी भाजपा 

जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की सभी प्रखंडों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति

बीजेपी का आंदोलन और सेवा पखवाड़ा : 11 और 12 सितम्बर को गिरिडीह में अहम कार्यक्रम

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी, गिरिडीह ज़िला इकाई ने सितंबर माह को राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से सराबोर करने की तैयारी कर ली है। ज़िला अध्यक्ष महादेव दुबे ने मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 11 और 12 सितम्बर को दो बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। पहला कार्यक्रम 11 सितंबर को सूर्या हांसदा को फर्जी मुठभेड़ में मारने एवं रिम्स-2 को लेकर आदिवासी मुद्दों पर सरकार के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय घेराव का है, वहीं दूसरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से जुड़े सेवा पखवाड़ा का। जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने 11 सितंबर को गिरिडीह जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना देने का निर्देश दिया है। इसके लिए सभी प्रखंडों में जिला कमेटी की ओर से प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

11 सितम्बर : प्रखंड मुख्यालयों का घेराव

भाजपा ने 11 सितम्बर गुरुवार को गिरिडीह जिले के सभी सरकारी प्रखंड मुख्यालयों का घेराव करने का निर्णय लिया है। पार्टी ने घोषणा की है कि इस घेराव का मुख्य उद्देश्य आदिवासी नेता सूर्या हाँसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग उठाना और नगड़ी के आदिवासी रैयतों से रिम्स-2 परियोजना के लिए जमीन छीनने की साजिश का विरोध करना है। प्रत्येक प्रखंड के लिए प्रभारी नेताओं की नियुक्ति की गई है, जिन्हें झंडा-बैनर के साथ कार्यकर्ताओं को नेतृत्व करना होगा। जिला कमेटी से लेकर पूर्व विधायक और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

12 सितम्बर : सेवा पखवाड़ा कार्यशाला

इसके अगले दिन 12 सितम्बर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय, हरिचक, गिरिडीह में दोपहर 12 बजे सेवा पखवाड़ा कार्यशाला आयोजित होगी। इस कार्यशाला का मकसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) से लेकर 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारी करना है।

जिला अध्यक्ष दुबे ने कहा कि प्रत्येक मंडल से चार वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य होगी। सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि आज ही चार नाम जिला कार्यालय को भेजें और उन कार्यकर्ताओं को 12 सितम्बर को कार्यशाला में साथ लाएँ।

कार्यक्रम की सफलता में कोई कमी न रहे

जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने सभी मंडल अध्यक्षों से अपील की कि दोनों कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारी समय रहते पूरी कर ली जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और जनता के हक की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

11 सितम्बर के प्रदर्शन के लिए इन्हें बनाया गया प्रभारी

 

देवरी – बीरेन्द्र तिवारी (जिला कार्यसमिति सदस्य), बनारस सिंह (जिला कार्यसमिति सदस्य) सुरेश हाजरा (पूर्व प्रखंड अध्यक्ष)

जमुआ –महेंद्र वर्मा (जिला महामंत्री), संजय हाजरा भाजपा नेता, राजेन्द्र यादव (भाजपा नेता)

धनवार – लक्ष्मण प्रसाद सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, उदय सिंह (जिला उपाध्यक्ष), पवन साव (जिला कार्यसमिति सदस्य), श्कृष्णदेव रजक (पूर्व प्रखंड अध्यक्ष)

गांवा – श्रीराम यादव (जिला कार्यसमिति सदस्य), प्रह्लाद सिंह (जिला कार्यसमिति सदस्य)

तिसरी– अशोक उपाध्याय पूर्व जिलाध्यक्ष, मनोज यादव (जिला मंत्री), रामचंद्र ठाकुर (जिला कार्यसमिति सदस्य)

सरिया–रीता प्रसाद (प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा), बबलू मंडल (जिला कार्यसमिति सदस्य), बगोदर–महेश मिश्रा (जिला कार्यसमिति सदस्य)

प्रदीप साहू (विशेष आमंत्रित सदस्य), सुरेंद्र साव (भाजपा नेता)

पीरटांड़–दिनेश यादव (विशेष आमंत्रित सदस्य), बिनय शर्मा पूर्व जिलाध्यक्ष, श्याम प्रसाद (जिला उपाध्यक्ष), सिकन्दर हेम्ब्रम (जिला उपाध्यक्ष)

गिरिडीह नगर–सुरेश साव (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), चुन्नुकांत (विशेष आमंत्रित सदस्य), ई. विनय कुमार सिंह (विशेष आमंत्रित सदस्य), संदीप डंगाईच जिला महामंत्री, नवीन सिन्हा जिला उपाध्यक्ष

गांडेय–यदुनंदन पाठक (पूर्व जिला अध्यक्ष), प्रो. जय प्रकाश वर्मा (पूर्व विधायक), मुनिया देवी (जिला परिषद अध्यक्ष)

बेंगाबाद–दिलीप वर्मा (प्रदेश मंत्री), रामप्रसाद यादव (पूर्व जिला मंत्री), महेंद्र वर्मा (जिला कार्यसमिति सदस्य)

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top