सोनोत संथाल समाज ने लिया शराबबंदी का संकल्प

Advertisements

सोनोत संथाल समाज ने लिया शराबबंदी का संकल्प

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : उकमा पंचायत के रामकनाली स्कूल मैदान में सोनोत संथाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संदीप हांसदा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पूर्वी टुंडी क्षेत्र में खुले में शराब की खरीद-बिक्री पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगाई जाएगी।

समाज के लोगों ने नशे के दुष्प्रभावों पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि नशा समाज को खोखला कर रहा है, जिसे हर हाल में रोका जाना जरूरी है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि युवाओं को नशे के खिलाफ विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में शामिल किया जाएगा तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके।

इस मौके पर मुख्य रूप से बोदीनाथ बेसरा, मनोहर मुर्मू, सुकराम बास्की, मीन हेंब्रम, सुरेश मरांडी, बैद्यनाथ, मानसिंह मरांडी, हेमलाल मांझी सहित कई समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top