सोनू श्रीवास्तव बने सिनिडीह मंडल भाजपा के अध्यक्ष कतरास मंडल का कमान पुनः सूरजदेव के हाथों में

Advertisements

सोनू श्रीवास्तव बने सिनिडीह मंडल भाजपा के अध्यक्ष

कतरास मंडल का कमान पुनः सूरजदेव के हाथों में

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): धनबाद महानगर भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की सूची बुधवार को जारी की है। सांगठनिक दृष्टिकोण से पार्टी ने अध्यक्ष के साथ मंडल प्रतिनिधि भी बनाया है। पार्टी ने सिनिडीह मंडल के लिए सोनू श्रीवास्तव को अध्यक्ष जबकि प्रतिनिधि के तौर पर मुन्ना चौहान के नाम की घोषणा की है। कतरास मंडल की जिम्मेवारी पुनः सूरजदेव मिश्रा को सौंपी है। उनके प्रतिनिधि के रूप में मनोज कुमार सिंह रहेंगे। बाघमारा मंडल के लिए
अध्यक्ष बलराम चौहान और प्रतिनिधि राजू शर्मा को बनाया है। लोयाबाद मंडल में मंडल अध्यक्ष दिनेश रवानी व मंडल प्रतिनिधि मुन्ना सिंह होंगे।
महुदा मंडल के अध्यक्ष किशुन महतो व प्रतिनिधि फूलचंद रवानी के नाम की घोषणा की गई है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top