Advertisements





सोनदाहा मामले में पुलिस ने एक आरोपित को भेजा जेल
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद): राजगंज थाना क्षेत्र के सोनदाहा पहाड़पुर गांव में बीते दिनों जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी गहन हेंब्रम को गिरफ्तार किया है। पुलिस मंगलवार को आरोपित को अदालत ले गई, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मालूम हो कि मारपीट में कई लोग घायल हो गए थे। विनय कुमार महतो के सीने में तीर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। रांची रिम्स में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने विनय के सीने से तीर निकालने में कामयाब हुए थे।



