सोनारडीह भू धंसान: टंडाबाड़ी में मचा बवाल, प्रभावितों ने बीसीसीएल अधिकारियों को घेरा पथराव से वाहनों के शीशे टूटे,  सीआइएसएफ ने अधिकारियों‌‌ को भीड़ के चंगुल से निकाला

Advertisements

सोनारडीह भू धंसान: टंडाबाड़ी में मचा बवाल,
प्रभावितों ने बीसीसीएल अधिकारियों को घेरा

पथराव से वाहनों के शीशे टूटे,  सीआइएसएफ ने अधिकारियों‌‌ को भीड़ के चंगुल से निकाला

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सोनारडीह ओपी क्षेत्र के टंडाबाड़ी में मंगलवार शाम हुई भू धंसान और तीन लोगों की मौत के दूसरे दिन बुधवार को मामला गरमा गया। घटनास्थल पर पहुंचे बीसीसीएल अधिकारियों को प्रभावित लोगों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। घटना से आक्रोशित लोगों ने बीसीसीएल अधिकारियों को घेर लिया। उनके वाहनों पर पथराव कर दिया। मौके पर मौजूद सीआइएसएफ के जवानों ने काफी मशक्कत के बाद अधिकारियों को प्रभावितों के चंगुल से बाहर निकालने में कामयाब हुए। इस दौरान अधिकारियों के वाहन की चपेट में एक बाइक आ गया। इससे ग्रामीण और अधिक उद्वेलित हो गए और पथराव कर अधिकारी के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।

बुधवार को बीसीसीएल के डीटी संजय सिंह,  गोविंदपुर क्षेत्रीय जीएम विमला विजय कुमार सहित कई अधिकारी स्थिति का जायजा लेने टंडाबाड़ी पहुंचे थे। अधिकारियों को देख प्रभावितों ने मुआवजा और पुनर्वास की मांग को लेकर विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए डीटी संजय सिंह किसी तरह वहां से निकल गए।

जीएम व अन्य अधिकारी भीड़ में फंस गए। बल के जवानों ने हस्तक्षेप किया और जीएम को निकालने का प्रयास किया। इसी बीच पथराव शुरू हो गया।कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हुए। पथराव से वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। अधिकारी जान बचाकर इधर उधर भागने लगे। फिलहाल टंडाबाड़ी में स्थिति तनावपूर्ण है। लोग घटना के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।

 

 

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top