सोनारडीह भू धंसान: एक बार फिर सड़क पर उतरे नागरिक महुदा-राजगंज एनएच 32 को किया जाम डुमरी विधायक जयराम ने प्रभावित गांव का दौरा किया

Advertisements

सोनारडीह भू धंसान: एक बार फिर सड़क पर उतरे नागरिक

महुदा-राजगंज एनएच 32 को किया जाम

डुमरी विधायक जयराम ने प्रभावित गांव का दौरा किया

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सोनारडीह के टंडाबाड़ी बस्ती में मंगलवार शाम भू धंसान की चपेट में आकर तीन लोगों की हुई मौत के मामले ने तुल पकड़ लिया। मुआवजा, सुरक्षित पुनर्वास और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार दोपहर नागरिक सड़क पर उतर आए।


आक्रोशितों ने महुदा-राजगंज एनएच 32 में यातायात अवरूद्ध कर दिया। आक्रोशित नागरिक घटना के लिए बीसीसीएल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे थे। सड़क जाम के चलते वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।


मौके पर मौजूद पुलिस ने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी है।

डुमरी विधायक ने लिया जायजा

टंडाबाड़ी में भू धंसान से मौत की जानकारी पाकर बुधवार को डुमरी विधायक जयराम महतो प्रभावित गांव पहुंचे। विधायक ने भू धंसान स्थल का जायजा लिया। प्रभावितों से बात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top